{"_id":"594e4d144f1c1ba56e8b46fc","slug":"51498303764-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 ग्राम विकास अधिकारी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 ग्राम विकास अधिकारी का तबादला
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास अधिकारी ने एक ही ब्लॉक में तीन साल से अधिक कार्य करने वाले 25 ग्राम विकास अधिकारियों का ब्लॉक बदल दिया है। इनमें तीन का चिकित्सीय आधार पर तबादला किया गया। रूधौली से पांच और बहादुरपुर ब्लॉक से चार, कुदरहा व साऊंघाट से तीन-तीन, बस्ती सदर से दो, हर्रैया, परशुरामपुर, सल्टौआ, रामनगर, बनकटी, दुबौलिया, गौर और कप्तानगंज से एक-एक सचिव हटाए गए।
जिला विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि नई तबादला नीति के तहत जिला स्तरीय अधिकारी को कुल संख्या का 20 फीसदी ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला करना था, जिसे कर दिया गया। इनमें आठ महिला सचिव शामिल हैं। जिन ग्राम विकास अधिकारियों के ब्लॉक बदले गए उनमें शोभावती शुक्ला को रूधौली से कुदरहा, जगदीश कुमार यादव को रामनगर, गिरजा आम्रपाली को बहादुरपुर व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को बस्ती सदर, मनोज कुमार वर्मा को बहादुरपुर से सल्टौआ, प्रदीप कुमार शुक्ल को कप्तानगंज व शम्मो बानो को चिकित्सीय आधार व कुसुमलता सिंह को हर्रैया, उषा द्विवेदी को साऊंघाट से बनकटी, देव नायक सिंह को सल्टौआ, सेराज अहमद को बस्ती सदर, सत्यराम चौधरी को कुदरहा से रामनगर, राम दरश को रूधौली व अवधेश कुमार राव को दुबौलिया। रामकिशोर वर्मा को हर्रैया से चिकित्सीय आधार, विश्वनाथ पांडेय को परशुरामपुर से विक्रमजोत, सतीशचंद्र गौतम को रामनगर से रूधौली, तनवीर अशरफ को बनकटी से परशुरामपुर, अखिलेश कुमार शुक्ल को गौर से चिकित्सीय आधार और ध्रुवचंद्र चौधरी को कप्तानगंज ब्लॉक से विक्रमजोत ब्लॉक में तबादला किया गया है।
बच गए महेंद्र यादव
सोनहा। सल्टौआ ब्लॉक में पिछले दस साल से ग्राम पंचायत पड़री, फेरसम, औड़जगंल, सल्टौआ, भितरी पचानू, हरदिया, बैलौड़ी, दसिया, छनवतिया, देईपार खुर्द, हसनापुर, कोईलसा सहित कुल 12 ग्राम पंचायतों का कार्य देख रहे महेंद्र यादव बच गए। जबकि इसी ब्लॉक की निशात अफरोज का तबादला बहादुरपुर के लिए कर दिया गया। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।