{"_id":"59441fd94f1c1bba5e8b46f3","slug":"51497636825-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के विकास में डाक्टर और इंजीनियर करेंगे सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के विकास में डाक्टर और इंजीनियर करेंगे सहयोग
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी कलाकार करेंगे गांव का विकास
बस्ती। सरकार गांव के विकास में ग्रामों के आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस, डाक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति, राजनेताओं और फिल्मी कलाकारों का सहयोग लेने जा रही है। साल में एक बार इन्हें बुलाकर इनकी सुझाव लेने की योजना बनी है। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए ऐसे लोगों की सूची बनाने को कहा गया है। 25 जून तक सूची तैयार कर शासन को उपलब्ध कराना है।
सरकार की मंशा मेरा गांव मेरा गौरव की धारणा के साथ साल भर में एक बार ऐसे सम्मानित लोगों को बुलाकर उनके गांव के विकास में सहयोग लिया जाए, जो गांव की मिट्टी से निकलकर देश और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। दो दिन पहले ग्राम्य विकास मंत्री और प्रमुख सचिव के साथ हुई वीडियो कांफ्रेसिंग में अफसरों को सरकार की मंशा से अवगत कराया गया। सीडीओ हर्षिता माथुर ने बताया कि आदेश के क्रम में सभी बीडीओ और अन्य विभागों से संबंधित अफसरों को गांव के सम्मानित लोगों की सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।