{"_id":"699ca8f19315741fc50dd32e","slug":"50000-duped-by-claiming-that-his-brother-was-going-to-jail-in-dubai-basti-news-c-207-1-bst1006-153796-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाई के दुबई में जेल जाने की बात कहकर 50 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाई के दुबई में जेल जाने की बात कहकर 50 हजार ठगे
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने एक शख्स के भाई के दुबई में जेल जाने की बात कहकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली गई है। पीड़ित ने सोमवार को नगर पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया निवासी मुरलीचंद्र निषाद ने बताया कि उनके मोबाइल पर अज्ञात शख्स का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दुबई के अधिकारी के रूप में पेश करते हुए बताया कि आपका भाई ने दुबई में मारपीट की है। वह जेल जाने वाला है। यदि जेल जाने से बचाना है तो तुरंत 50 हजार रुपये भेज दो। मुरलीचंद्र ने बताया कि भाई को जेल जाने से बचाने के लिए उसने बताए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब भाई से संपर्क किया तो पता चला कि वह सुरक्षित है। ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी।
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कॉल डिटेल्स, ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।