फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 Bigha Wheat crop fired

आग का तांडव: पचास बीघा गेहूं की फसल राख

Sun, 17 Apr 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
50 Bigha Wheat crop fired
आग का तांडव : किसानों की पचास बीघे गेहूं की फसल तबाह
विज्ञापन

मुंडेरवा (बस्ती)। मुंडेरवा के कोहड़वा गांव के सीवान से उठी आग ने रविवार दोपहर बाद खूब तांडव मचाया। आग में कोहड़वा, रामपुर, टिकरिया, हल्लौर नगरा, ससना खंता गांवों में करीब पचास बीघे गेहूं की फसल जलकर तबाह हो गई। वहीं, करीब डेढ़ सौ बीघा में भूसा बनाने के लिए छोड़ा गया डंठल भी जल गया। इसके साथ ही आग लपटों की चपेट में आकर करीब पंद्रह बीघा गन्ने की पेड़ी भी नष्ट हो गई। राजस्व विभाग क्षति का आकलन कर रहा है।
कोहड़वा गांव के सीवान में रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते और फायर ब्रिगेड को सूचना देते, देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और हवा के तेज झोंके के साथ फैल गई। आग की उठती ऊंची लपटों को देख गांवों में कोहराम मच गया। लोग चीख-पुकार मचाते आग बुझाने दौड़ पड़े। लेकिन, आग एक के बाद एक गांव के सीवान को अपने चपेट में लेती चली गई। आग रामपुर होते हुए टिकरिया, हल्लौर नगरा, ससना खन्ता के सौ से अधिक किसानों की करीब पचास बीघा गेहूं की फसल को राख में तब्दील कर दिया। जिन किसानों के गेहूं के जले हैं, उनके घरों में रोना-पीटना मचा हुआ है। तात्कालिक रूप से अभी तक कोई सहायता किसानों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। किसानों के कड़ी मेहनत व फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर देर शाम करीब छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक किसानों के मुंह का निवाला गेहूं जल चुका था। मुख्य रूप से ब्रह्मदेव चौधरी, कृण्ण मोहन सिंह, करमचंद ,श्याम मोहन सिंह, हरमोहन सिंह, बृज बिहारी सिंह, मनमोहन सिंह, ओम प्रकाश, गोरखनाथ, श्रीराम, बाबूराम, उदय राज सहित तमाम किसानों का गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्र के किसानों ने शासन प्रशासन से तत्काल फसलों की क्षति का मूल्यांकन करते हुए मुआवजा देने की मांग की है। कोहड़वा के प्रधान परशुराम यादव ने बताया कि कोहड़वा और बोदवल सीवान के बीच सरवर के खेत आग शुरू हुई। माना जा रहा है कि खेत के ऊपर से जा रहे बिजली के तार के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ढाई बीघे गेहूं की फसल जली, किसान चिंतित
वाल्टरगंज/बनकटी। वाल्टरगंज के रतनपुरा अर्जुन व बनकटी के बसौढ़ी गांव में आग लगने से ढाई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। रतनपुरा अर्जुन गांव में विद्युत की शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से घटना हुई, जिसमें राजा राम पुत्र आशरे के गेहूं की फसल राख हो गई। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा है। वहीं, लालगंज थानाक्षेत्र के बसौढ़ी गांव में शनिवार देर शाम अज्ञात कारणों से लगी में किसान कौशल कन्नौजिया की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक और सामान जलकर बर्बाद
महराजगंज (बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव के शंकर की रिहायशी झोपड़ी अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे बाइक समेत कीमती सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के ख़रथुआ गांव के शंकर के घर के बगल रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गांव के लोगों ने घंटों मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने आग को बुझा दी है। क्षति का आकलन राजस्व विभाग कर रहा है। संवाद

दस बीघे में लगी गेहूं की फसल राख
पैकोलिया। हर्रैया बभनान मार्ग पर स्थित बैरिहवा गांव के पश्चिम सीवान में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से दस बीघा गेहूं की फसल जल गई। जयश्री, जगप्रसाद व गोमती का चार बीघा, राकेश यादव का आठ बीघा और देवया गांव के जयमंगल की दो बीघा गेहूं की फसल खाक हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझवाई। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed