{"_id":"620aa13e94074167fd120243","slug":"5-people-found-corona-positive-basti-news-gkp426951297","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में सोमवार को कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस मिले, जबकि पहले से पॉजिटिव में से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 44 हो गई है। सोमवार को 698 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। अभी तक कोई गंभीर नहीं है। जिले में कोरोना की चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी है। ओपेक चिकित्सालय को लेवल टू का जबकि चार अस्पतालों को लेवल वन का अस्पताल बनाया गया है। यहां फिलहाल कोई भर्ती नहीं है। सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में रखे गए हैं। वेंटीलेटर भी संचालित हैं। वैसे इस लहर में अब तक छह लोगों की मौत हुई है, मगर यह लोग अन्य रोग से ग्रसित थे, जिनका इलाज चल रहा था। कहा कि पॉजिटिव से निगेटिव होने वालों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में खुद बचें और लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाएं। सीएमओ ने कहा कि नमूना एकत्रित करने का काम लगातार चल रहा है।