फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 KVA transformer installed without permission, removed after photo went viral

Basti News: बिना अनुमति के लगाया 5 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर, फोटो वायरल होने पर हटाया

Mon, 22 Jul 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
5 KVA transformer installed without permission, removed after photo went viral
रुधौली। तहसील क्षेत्र के टिकरी गांव में बिना विद्युत निगम की अनुमति के 5 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों ने जब फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरु किया तो आनन-फानन में इसे खंभे से हटवा दिया गया। इसे कब, किसने लगवाया इस बारे में अफसर कुछ भी बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अभियंताओं पर आए दिन उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के आरोप लगते रहते हैं। आधा दर्जन से अधिक अभियंता उपभोक्ताओं से रुपये लेते हुए पकड़े भी जा चुके हैं। बिल संशोधन व सुधार, लाइन बनाने व कनेक्शन देने के नाम पर धन उगाही आम हो गई है। जिले में बिना अनुमति अवैध लाइनें बनाने व ट्रांसफाॅर्मर लगाने के किस्से कौन नहीं जानता है। ताजा मामला, रुधौली तहसील से टिकरी गांव से आईटीआई जाने वाले चकरोड किनारे स्थित खंभे पर अवैध ट्रांसफार्मर लगाने का है। खंभे पर 5 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। ग्रामीणों ने जानकारी की तो पता चला कि यह विभाग की ओर से नहीं लगाया गया है। किसी ने फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया जो देखते ही देखते वायरल होने लगी। स्थानीय निवासी बताते हैं कि पोल खुलने के डर से हरकत में आए अधिकारी इसे रात में उतार ले गए। यह ट्रांसफार्मर किसने और कब लगवाया यह तो विद्युत निगम के अधिकारी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन


- सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मुझे भी जानकारी हुई है। ट्रांसफॉर्मर किसने और कब लगवाया इसकी जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी मिलेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत यादव, उपखंड अधिकारी, रुधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed