फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4.69 lakh workers in Basti district have joined the VB-G-Ram Ji scheme; they receive 125 days of employment

वीबी जी राम जी योजना: बस्ती जिले में 4.69 लाख श्रमिक जुड़े, 125 दिन का रोजगार- अब 300 रुपये मजदूरी

Sat, 04 Jul 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 12:24 AM IST
सार

जनपद की 1187 ग्राम पंचायतों में करीब 3.77 लाख जॉब कार्ड हैं, जिनमें लगभग 2.88 लाख श्रमिक सक्रिय हैं। शासन ने मनरेगा में सुधार करते हुए वीबी-जी राम-जी योजना लागू की है। इसके तहत जॉब कार्ड धारकों को अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी।

विज्ञापन
4.69 lakh workers in Basti district have joined the VB-G-Ram Ji scheme; they receive 125 days of employment
गौर ब्लॉक के कुनगाई बुजुर्ग गांव में तालाब के गहरीकरण का कार्य वीबी-जीरामजी के तहत शुरू संवाद

विस्तार

बस्ती जिले में वीबी जी राम जी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। जिले में एक साथ 520 विकास कार्य शुरू कराए गए हैं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई और इसके लाभों से अवगत भी कराया गया। वहीं, मनरेगा के 4.69 लाख श्रमिक वीबी-जी रामजी के हो गए हैं।

विज्ञापन


जनपद की 1187 ग्राम पंचायतों में करीब 3.77 लाख जॉब कार्ड हैं, जिनमें लगभग 2.88 लाख श्रमिक सक्रिय हैं। शासन ने मनरेगा में सुधार करते हुए वीबी-जी राम-जी योजना लागू की है। इसके तहत जॉब कार्ड धारकों को अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी।

विज्ञापन

साथ ही मजदूरी का भुगतान सात दिन के भीतर किए जाने का प्रावधान किया गया है। पहले 250 रुपये दिहाड़ी मजदूरी तय थी, जबकि अब सीधे 300 रुपये दिए जाएंगे। योजना के शुभारंभ पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में निर्धारित 315 कार्यों के सापेक्ष सभी पर कार्य शुरू कराए गए थे। वर्तमान में 520 कार्य चल रहे हैं।

योजना के जरिये 1287 मस्टर रोल जारी कर पौधारोपण के लिए गड्ढों की खुदाई, पौधारोपण, नाला गहरीकरण और चकरोड निर्माण जैसे कार्य प्रारंभ कराए गए हैं। ब्लॉक गौर के ग्राम पंचायत कुनगाई बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों ने पौधरोपण करते हुए तालाब खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य और लाभों की जानकारी दी। उपायुक्त श्रम-रोजगार संजय शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जॉब कार्ड धारकों को 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खेती-किसानी के प्रमुख समय में 60 दिनों तक कार्य बंद रखने का भी प्रावधान किया गया है।

उन्होंने योजना की अन्य विशेषताओं की भी जानकारी दी। पूरे जिले में योजना प्रारंभ है। अभी 10 हजार 162 लेबर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed