{"_id":"610d688b8ebc3e88df0df633","slug":"46-couples-tied-in-married-life-basti-news-gkp4046496116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांपत्य जीवन में बंधे 46 जोड़े, विधायक ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांपत्य जीवन में बंधे 46 जोड़े, विधायक ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
दांपत्य जीवन में बंधे 46 जोड़े
दुबौलिया व कप्तानगंज के 16, गौर में 15 जोड़े मौजूद रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दुबौलिया के 15, गौर के 16 और कप्तानगंज ब्लॉक के 15 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। पं. तुलसीराम दुबे, राजेंद्र उपाध्याय और पं. वेद प्रकाश पांडेय ने विवाह कराया।
मुख्य अतिथि विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल ने नव विवाहितों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि सरकार बेटियों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गौर प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, विवेकानंद मिश्र, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भोला निषाद, आत्मा प्रसाद पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, प्रशिक्षु एसडीएम अतुल आनंद, एसडीएम न्यायिक नीरज पटेल, बीडीओ दुबौलिया श्वेता वर्मा, गौर प्रभा शंकर चौबे, अखिलेंद्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह, नीरज ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर एडीओ पंचायत सहज राम, मनोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार, रामजस, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।