{"_id":"610c0f398ebc3e88d0185a10","slug":"44-couples-got-married-in-mass-marriage-basti-news-gkp404527169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 44 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 44 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामूहिक विवाह में 44 जोड़ों ने की शादी
पारदर्शी नीति के कारण हर वर्ग को मिल रहा योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के अमिलहा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बहादुरपुर, कुदरहा और बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के 44 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। मुख्य अतिथि महादेवा विधायक रवि सोनकर ने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। पारदर्शी नीतियों के कारण समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान है। बहादुरपुर के 15, कुदरहा 15 व बनकटी 14 जोड़ों शामिल हुए। बीडीओ उमाशंकर सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह ने किया। मौके पर बीडीओ कुदरहा संजय नायक, जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, केके दुबे, सोनू सिंह, अभिषेक दुबे, मोहंती दुबे, शैलेंद्र दुबे, प्रेमप्रकाश चौधरी, विनोद शुक्ल, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।