फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4386 runners ran with the resolve of a healthy, clean and drug-free colony.

Basti News: स्वस्थ, स्वच्छ और नशामुक्त बस्ती के संकल्प के साथ दौड़े 4386 धावक

Mon, 20 Oct 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
4386 runners ran with the resolve of a healthy, clean and drug-free colony.
विजेता को सम्मानित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित 14वां बस्ती मैराथन रविवार को संपन्न हुआ। नशा मुक्त, स्वच्छ और स्वस्थ बस्ती के संदेश के साथ 4386 धावकों ने दौड़ लगाई। मैराथन ने एक बार फिर जनपद की खेल संस्कृति, सामाजिक चेतना और युवाशक्ति को नई दिशा दी। विभिन्न वर्गों में शामिल धावकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दौड़ की शुरुआत सुबह शास्त्री चौक से हुई। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, विधायक अजय सिंह, और पूर्व आईएएस अधिकारी ओम नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का उद्घाटन किया। डीआईजी संजीव त्यागी ने स्वयं दौड़ में भाग लेकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। दौड़ गांधीनगर, नेहरू तिराहा, रौता चौराहा, सुभाष तिराहा, तहसील गेट होते हुए पुनः शास्त्री चौक पर संपन्न हुई। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में पूजा वर्मा ने प्रथम स्थान, डिंपल ने द्वितीय स्थान, पूजा निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में प्रिंस राज यादव ने प्रथम स्थान, पंकज यादव ने द्वितीय स्थान, कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और सम्मानपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। राम विनय पांडेय, सुलभ पाल ने रास्ते की जिम्मेदारी संभाली। संचालन राम प्रताप सिंह और रितिकेश सहाय ने किया। काजी फरजान, नवीन त्रिपाठी और सुनील यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में ज्ञान उपाध्याय, चंद्रभूषण कलहंस, विजय चौधरी, हिना खान, और स्वाति गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष भावेष पांडेय ने आभार व्यक्त किया। कहा कि बस्ती मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि जन-जुड़ाव और सामाजिक चेतना का प्रतीक बन चुका है। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, अंकुर वर्मा, यशकांत सिंह, ऐश्वर्य राज सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, पवन कसौधन, गोपेश पाल, डॉ. अजीत सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सत्येंद्र शुक्ल, आसमान सिंह, सत्येंद्र बहादुर पाल, अभय पाल, नितेश शर्मा, हरिकृष्ण त्रिपाठी, मनोज सिंह, भूपेंद्र चौधरी, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अमरेश पांडेय एवं अविनाश श्रीवास्तव ने गीतों की प्रस्तुति दी।
खेल से अनुशासन और समर्पण का विकास
मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन और समर्पण की भावना का विकास होता हैं। जो युवा खेलों से जुड़े रहते हैं, वे न केवल शरीर बल्कि चरित्र से भी मजबूत होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने, आत्मानुशासन को जीवन का अंग बनाने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बस्ती मिनी मैराथन जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। खेल मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक एकता और स्वस्थ जीवन का सबसे अच्छा माध्यम हैं। प्राचीन शास्त्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि निरोगी काया ही सर्वश्रेष्ठ धन है।

विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बस्ती मिनी मैराथन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को मंच देना है, ताकि वे आगे बढ़कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव हैं और इस आयोजन के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। प्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु ने कहा कि यदि जीवन में स्थिरता, आनंद और शक्ति चाहिए, तो खेल और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने बस्ती मिनी मैराथन को बस्ती की पहचान और युवाओं के मंच के रूप में सराहा।

विजेता को सम्मानित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

विजेता को सम्मानित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed