फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   42 people applied for 13 posts

Basti News: 13 पदों के लिए 42 लोगों ने किया पर्चा दाखिला

Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
42 people applied for 13 posts
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के चुनाव के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दो दिनों में मिलाकर 13 पदों के लिए कुल 42 अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
महामंत्री पद के लिए दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस पद के लिए पांच लोगों ने दावेदारी पेश की है। अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। इसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया 12 से चार बजे तक होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय ने बताया कि सभी पदों के लिए 42 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। बताया कि अध्यक्ष पद पर बद्री प्रसाद दुबे, उपेंद्र नाथ दुबे और रामपलट मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद के लिए प्रभाकर मिश्र, वामदेव मिश्र, गोपेंद्र गुप्ता, हरेश्याम विश्वकर्मा व महेंद्र उपाध्याय, महामंत्री पद के लिए अजय पांडेय, शशिप्रकाश शुक्ल, मारुत शुक्ल, दयाशंकर दुबे व रणविजय सिंह ने पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए सर्वेश चंद्र दुबे, भूपेश शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, शिवराम चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी यशोदानंद पांडेय, केशव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed