{"_id":"5bc62e59bdec22698c6e3925","slug":"41539714649-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने तहसीलकर्मियों को सुधरने की दी नसीहत--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने तहसीलकर्मियों को सुधरने की दी नसीहत--
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एडीएम ने तहसीलकर्मियों को सुधरने की दी नसीहत
तहसील निरीक्षण में देखने को मिलीं कई खामियां
दाखिल खारिज मामलों में ज्यादा लापरवाही दिखी
अभिलेखों की छाया प्रति नहीं लगने से भड़के एडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। तहसील दिवस में पहुंचे एडीएम रमेश चंद्र ने कार्यालयों का निरीक्षण किया। तमाम खामियां मिलने पर भड़क गए। तहसीलकर्मियों को लापरवाही नहीं करने की नसीहत भी दी।
एडीएम ने खतौनी कक्ष से लेकर तहसीलदार कोर्ट के अलावा अन्य पटलों का निरीक्षण किया। मंगलवार को तहसील दिवस की अध्यक्षता करने के बाद एडीएम करीब डेढ़ बजे तहसील का मुआयना करने निकल पड़े। सोमवार को निरीक्षण की जानकारी होने पर तहसील प्रशासन पहले से ही तैयारियों में लगा था। कंप्यूटरीकृत अमलदरामद कक्ष में पहुंचे तो फीडिंग कार्य में देरी पर त्योरियां चढ़ गईं। तहसीलदार से फीडिंग का कार्य अपडेट कराने के निर्देश दिए। यहां हो रहे फर्नीचर व वायरिंग का कार्य देखकर आगे बढ़ गए। तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण करने के बाद कोर्ट रूम मेें पहुंचे एडीएम ने अभिलेखों के रख-रखाव व लंबित मुकदमों के संबंध में जानकारी ली। दाखिल खारिज से जुड़ी पत्रावलियां तलब कीं। कई पत्रावलियों के साथ दस्तावेज की छाया प्रति नहीं लगी थी, जिससे नाराज हो गए। कहा कि ऐसी सभी पत्रावलियों में छायाप्रति अवश्य संलग्न करें। हर हाल में अभिलेखों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं। खसरा रजिस्टर देखने के दौरान बनगंवा का बस्ता निकाल लिया, जिसमें चार खसरा दाखिल नहीं था। जिस पर सुधरने की नसीहत दी। खतौनी कक्ष का निरीक्षण करते हुए रोशनी व रंग रोगन कराने के निर्देश तहसीलदार को दिए। तहसील दिवस में आए प्रार्थना पत्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। करीब दो घंटे के निरीक्षण में तहसील कर्मियों की सांसे अटकी रहीं। खामियों को दूर करने की नसीहत दी। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।