{"_id":"5ba13e8a867a55012c350a30","slug":"41537293962-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... रक्तदान से जीवनदान जैसी आत्म संतुष्टि 16-52-26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो... रक्तदान से जीवनदान जैसी आत्म संतुष्टि 16-52-26
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
रक्तदान से जीवनदान जैसी आत्मसंतुष्टि
जिला मजिस्ट्रेट को खून देते देख कैंप में सरगर्मी
खैर इंटर कॉलेज में शुरू हुआ 10 दिवसीय एनसीसी कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के खैर इंटर कॉलेज कैंपस में मंगलवार को एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) के 10 दिवसीय कैंप में डीएम भी शामिल हुए। कैडेटों के गहन प्रशिक्षण सत्र के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। डीएम डॉ. राजशेखर ने भी एक यूनिट (350 मिली) रक्तदान किया। कहा कि रक्तदान से सीधे किसी को जीवनदान मिलता है। आत्मसंतुष्टि के लिए इससे आसान और महत्वपूर्ण दान नहीं हो सकता।
डीएम डॉ राजशेखर के मुताबिक जनपद झांसी, लखनऊ आदि स्थानों पर ऐसे कैंप का आयोजन करा चुके हैं। एनसीसी कैंप से पुराने लगाव का जिक्र करते हुए डीएम ने कहा कि इसमें अनुशासन, खेल भावना, लीडरशिप, राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। कर्नल एके कुलश्रेष्ठ और उनकी टीम के सदस्य राणा श्रेष्ठ एवं अन्य जवानों को तथा अधिकारियों को डीएम ने बधाई दी। डीएम के तीन मंत्र सकारात्मक सोच, सफलता के पीछे न भागने और शार्टकट से दूर प्रतिस्थापित मार्ग पर चलने को जीवन में उतारने की सीख दी। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग, इंटर कॉलेज स्टाफ, एनसीसी के बटालियन के प्रति आभार भी व्यक्त किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फकरे आलम, चिकित्साधिकारी गण, मुख्य कोषाधिकारी गोपाल खरे, उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह, विद्यालयों के प्राचार्य आदि उपस्थित थे।