फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आंधी में गायब बिजली, शहरी परेशान

आंधी में गायब बिजली, शहरी परेशान

Thu, 14 Jun 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
आंधी में गायब बिजली, शहरी परेशान
अाआंाा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बस्ती। तेज रफ्तार हवाओं के साथ बुधवार रात मौसम का मिजाज बिगड़ गया। बारिश होने से गर्मी से निजात जरूर मिली लेकिन 24 घंटे बिजली की आवाजाही लगी रही। शहर में पांच पोल गिरने से आपूर्ति पटरी पर लाने में कर्मचारी लगे रहे।
बुधवार रात करीब आठ बजे अचानक से मौसम बिगड़ने लगा।जिसके बाद बिजली आपूर्ति पूरे शहर की ठप हो गई। आंधी के साथ पानी के चलते भले ही गर्मी से राहत मिली लेकिन मच्छरों ने नींद छीन लिया। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दिन तक बिजली की आवाजाही के कारण लोग गर्मी से परेशान दिखे। हर एक-एक घंटे में हो रही कटौती से इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो सके। पानी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। शहर के कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

बारिश थमते ही बिजली निगम की टीम फाल्ट ढूंढंने में जुट गई। देर रात तक खराबियों को ठीक करते करते एक एक मोहल्ले की आपूर्ति शुरू की जाती रही।,निगम ने तकनीकी खराबियों को दूर करने के बाद लाइन चालू कर दिया। अफसरों का कहना था कि आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की टहनियां गिर गई थी। लगभग सभी इलाकों की बिजली चालू कर दी गई है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि शहर में कल रात आंधी व बारिश से ज्यादा असर नहीं पड़ा लेकिन कुछ जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए थे जिनको ठीक करवा लिया गया। कहा कि शहर के कांसीराम आवास, हरसोईयां, पांडेय स्कूल व दक्षिण दरवाजा इलाके में पेड व टहनियां गिर जाने के कारण तार टूट गए थे। रात करीब ढ़ाई बजे शहर की बिजली आपूर्ति को बहाल कर दी गई। एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि शहर में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। देर रात ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। कुल पांच से छह पोल की गिरे हैं। फाल्ट मिलने पर शेडडाउन के चलते बिजली बाधित होती है। कहीं-कहीं ट्रांसफार्मर हीट होने से भी बिजली आपूर्ति रोकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed