फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   413 patients were tested in AYUSH camps

आयुष शिविरों में 413 मरीजों का हुआ परीक्षण

Wed, 24 Aug 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
413 patients were tested in AYUSH camps
पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटहन में मरीज की जांच करतीं डॉक्टर। - फोटो : BASTI
आयुष शिविरों में 413 मरीजों का हुआ परीक्षण
विज्ञापन

आयुष रक्षा किट व योग पुस्तिकाओं का वितरण किया गया
बस्ती। जिले व संतकबीर नगर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों की टीमों ने अलग-अलग गांवों में शिविर लगाकर 413 मरीजों की निशुल्क जांच की। इनमें 125 रोगी वायरल के मिले। इस मौके पर मरीजों को योग के जरिए निरोग रहने के तौर-तरीका बताया गया।
चिकित्सकों की टीम के अनुसार इन दिनों सबसे अधिक पेट व मौसमी बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। शिविर में आयुष रक्षा किट व योग पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। संतकबीरनगर व बस्ती के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के 15 शैया कोर्ट एरिया, नगर बाजार के खुटहन, पोखरा बाजार, लालगंज, मुसहा के अलावा संतकबीरनगर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महनी की टीम ने स्वास्थ्य पोषण शिविर व संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

आयुष मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आयुष आपके द्वार के अंतर्गत संभव अभियान के तहत शिविर में आए हुए मरीजों को कोविड व अन्य बीमारियों के लक्षण व उपचार बताते हुए मुफ्त जांच की गई और योग व दवाइयों के जरिए इलाज किया गया। इस मौके पर डॉ. बालकृष्ण, डॉ. रवींद्र, डॉ. रमाकांत, डॉ.परवीन, डॉ. लक्ष्मी सिंह, फार्मेसिस्ट आरपी सिंह, योग प्रशिक्षक कृष्ण मुरारी पांडेय, श्वेता श्रीवास्तव, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed