{"_id":"65cbbd1fdfd992c0fa0dae24","slug":"40-thousand-32-candidates-will-give-police-recruitment-exam-basti-news-c-207-1-sgkp1003-111431-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 22 केंद्रों पर 40 हजार 32 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 22 केंद्रों पर 40 हजार 32 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा
Wed, 14 Feb 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बैठक करते अधिकारी।
500 से अधिक अभ्यर्थियों की संख्या पर तैनात होंगे दो स्टेटिक मजिस्ट्रेअ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 22 केंद्रों पर 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसमें कुल 40 हजार 32 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिन केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या 500 से अधिक होगी, वहां पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। डीआईओएस को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आरओ व एआरओ की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अब यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए तैयारी चल रही है। 17 व 18 फरवरी को दो पाॅलियों में परीक्षा होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक और तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक दिन 10 हजार आठ अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है।
22 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। एसडीएम, तहसीलदार व सीओ के अलावा थानाध्यक्ष भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों के पास फोटो कॉपी से जुड़ी दुकानों आदि के संचालन पर रोक लगा दी गई है। डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के साथ ही नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।