फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   40 complaints were received in Bhanpur, only 6 were resolved

Basti News: भानपुर में आईं 40 शिकायतें, मात्र 6 का निस्तारण

Sun, 18 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
40 complaints were received in Bhanpur, only 6 were resolved
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रतिपाल चौहान व एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने लोगो की शिकायतें सुनीं। 40 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। उनमें सिर्फ 6 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष फरियादियों को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिला। दर्ज 40 मामलों में सर्वाधिक 28 मामले राजस्व से जुड़े रहे। शेष शिकायतें पुलिस और बिजली सहित अन्य विभागों से संबंधित रहीं। भौखरी में कच्ची नाली, तालाब व खाद गड्ढे की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई। तीन बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कब्जा खाली नहीं हो पा रहा है।वहीं रामनगर ब्लाक के तिन्होना निवासी गौरीशंकर यादव ने कहा कि उनके घर के निकट आबादी से सटे गड्ढे को कुछ लोगों ने पाट लिया है। नाली का पानी निकलने में भी परेशानी हो रही है। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। आज भी सिर्फ शीघ्र निस्तारण का आश्वासन ही मिला है। खाजेपुर गांव की उर्मिला देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके एक ही घर में पति और पत्नी के नाम से दो अलग-अलग बिजली कनेक्शन दे दिया गया है। जबकि मीटर भी एक ही लगा है। दो बार प्रार्थना पत्र दे चुकी हूं, समाधान नहीं हो रहा है। आज भी सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इस मौके पर एसडीएम रश्मि यादव, तहसीलदार अभयराज, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed