{"_id":"643eeecc01198739250554c5","slug":"4-pregnant-women-found-infected-20-active-cases-basti-news-c-7-1-130890-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिला अस्पताल में 4 गर्भवती मिलीं संक्रमित, सक्रिय केस हुए 20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिला अस्पताल में 4 गर्भवती मिलीं संक्रमित, सक्रिय केस हुए 20
Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन पर कोविड की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
बस्ती। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में कोरोना की जांच में चार गर्भवती संक्रमित पाई गईं। ओपीडी में उनकी एंटीजन जांच कराई गई थी। इस समय जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 20 हो चुकी है। 10 मरीज को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
कोरोना संक्रमण के बावजूद गाइड लाइन दरकिनार है। सीएमओ की ओर से तो सीएचसी में जांच शुरू करा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच की जा रही है, मगर जिला अस्पताल में जांच नहीं हो रही है। जबकि यहां ओपीडी में हर दिन औसतन 1500 मरीज आ रहे हैं और उनमें लक्षण वाले करीब 100 मरीज होते हैं, मगर इनकी जांच नहीं कराई जा रही है।
बनकटी ब्लॉक के देईसाड़ की 24 वर्षीय महिला, साऊंघाट ब्लॉक के करही गांव की 20 वर्षीय युवती, बहादुरपुर ब्लॉक के पिपरा गौतम निवासी 32 वर्षीय महिला व शहर के पचपेड़िया निवासी 25 वर्षीय महिला जांच में पॉजिटिव मिली है। सभी को तत्काल वहां से घर भेज दिया गया, उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
-- -- --
विकास भवन में हुई जांच
कोविड कमांड सेंटर में सहित जिले भर में 237 एंटीजन, जबकि 233 आरटीपीसीआर, रेलवे स्टेशन पर 63 एंटीजन, जिला महिला अस्पताल में 130 एंटीजन व 126 आरटीपीसीआर, अरबन केंद्र पर 26 एंटीजन व 26 आरटीपीसीआर, टीबी अस्पताल में 28 जांच, जबकि जिला अस्पताल में केवल 8 नमूने लिए गए हैं।
-- -- --
बेखौफ हैं लोग
कोरोना को लेकर बाजारों में भीड़ है तो लोगों के मन में भी इसको लेकर कोई डर नहीं है। पुरानी बस्ती निवासी नीरज गुप्ता कहते हैं कि कोरोना का संक्रमण बढ़ भले रहा है, मगर इससे कोई डरने जैसी बात नहीं है। डॉक्टर भी यही बता रहे हैं। फिर मास्क लगाकर घूमने का कोई अर्थ नहीं है।
-- -- -
बड़े वन निवासी रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना से बचने की जरूरत है, मगर देर तक बाजार में रहना होता है। ऐसे में देर तक मास्क लगाने से दूसरी दिक्कत होने लगती है। ऐसे में मास्क न लगाएं, मगर कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें।
-- -- --
फिर किया जाएगा सतर्क : सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि जिला चिकित्सालय के अधिकारियों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने के लिए कई बार कहा, मगर वहां स्थिति बदली नहीं है। एक बार फिर से इसे लेकर उन्हें सतर्क किया जाएगा। शेष जिले में नमूना लिया जा रहा है।
-- -- -- -
कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं
डीएम ने चुनाव में कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश अब तक कहीं नजर नहीं आया। कोरोना गाइड लाइन में मास्क लगाना, भीड़ से दूरी रखना, कोरोना के लक्षण होने पर खुद को आइसोलेट करने को कहा गया था, मगर कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है। बाजार भरे हैं तो निर्वाचन के लिए पर्चा खरीदने वालों की भीड़ लगी है। इसमें छिटपुट को छोड़ कोई मास्क लगाए नजर नहीं आ रहा है।