फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   39 meritorious people honored

Basti News: 39 मेधावियों को किया सम्मानित

Sat, 19 Oct 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
39 meritorious people honored
बनकटी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति पर आधारित प्रतिभा सम्मान समारोह बनकटी में आयोजित किया गया। 14 परिषदीय विद्यालयों के परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 39 मेधावियों एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के साथ पांच एआरपी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह व बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने मेधावियों को पदक व प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक शुक्ल ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा शिक्षकों के अंदर स्कूलों के प्रति समर्पण के साथ बच्चों के ठहराव, नामांकन, गुणवत्ता आदि पर ध्यान रखने की जरूरत है। गुणवत्ता परख शिक्षा से ही बच्चे समाज व देश के निर्माता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पना यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान सुदर्शन तिवारी, रामचंद्र शुक्ल, रविचंद पांडेय, राघवेंद्र उपाध्याय माैजूद रहे। संवादप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed