{"_id":"653eab08bb250e9cfc09fc54","slug":"385-statues-will-be-immersed-today-basti-news-c-207-1-sgkp1002-6359-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 385 प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन ,सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 385 प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन ,सुरक्षा के कड़े प्रबंध
Mon, 30 Oct 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांधीनगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा।
- विसर्जन रूट के संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से होगी निगरानी
- एएसपी, चार सीओ 17 थानों के अलावा गैर जिले की फोर्स तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में चल रहे दुर्गापूजा समारोह का सोमवार को समापन हो जाएगा। इसी के साथ ही शहर और अन्य क्षेत्र में बाकी बची 385 प्रतिमाओं का विसर्जन भी सोमवार रात किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले के एक एएसपी,चार सीओ, 17 थानेदारों की फोर्स के साथ ही पुलिस लाइंस की रिजर्व पुलिस टीम, रिक्रूट आरक्षी, पीएसी के साथ ही गैर जिले की फोर्स भी तैनात की गई है। विसर्जन रूट के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थलों पर रूफ टॉप पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन से भी निगरानी का प्रबंध किया गया है। रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल अमहट घाट कुआनों नदी के किनारे एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र द्वितीय ने जायजा लिया और लोगों को विसर्जन से संबंधित जरुरी निर्देश दिए।
एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों से कहा कि प्रत्येक छोटी-छोटी घटना को गंभीरता से लेने को कहा गया है। एसपी के मुताबिक अग्निशमन टीम को अलर्ट रखा गया है। असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संवेदनशील स्थलों, जुलूस के मार्गों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास नियमित रूप से गस्त करने और दंगा नियंत्रण उपकरणों को तैयारी की हालत में रखने को कहा गया है।