{"_id":"624ddfe348c82a7b58044e2a","slug":"3559-people-vaccinated-basti-news-gkp432457723","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 291 केंद्रों पर 3,559 को लगा कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 291 केंद्रों पर 3,559 को लगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3,559 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जनपद में कोरोना टीकाकरण के क्रम में अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया। गांवों में डोर-टू-डोर जाकर स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन किया। कुल 291 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया जिसमें 3,559 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।
अभियान में 16 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 1615 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 1,322 बच्चों को टीका लगा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिए भी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 35 को कोविशील्ड और 55 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकाशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचें, इससे आसानी होगी। बताया कि टीकाकरण का फीसदी बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है।