फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   35 thousand rupees stolen by changing debit card

Basti News: डेबिट कार्ड बदल 35 हजार उड़ाए

Mon, 10 Nov 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees stolen by changing debit card
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में रविवार को एक युवक के साथ एटीएम में ठगी की घटना हुई है। ठगों ने मदद के बहाने युवक का डेबिट कार्ड बदल दिया और खाते से कुल 35,500 रुपये निकाल लिए। जानकारी के अनुसार, कलवारी क्षेत्र के भिसवा गांव निवासी दुर्गेश कुमार रविवार शाम लगभग 4 बजे कुसौरा बाजार स्थित इंडिया बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद दुर्गेश के मोबाइल पर तीन निकासी के मैसेज आए, जिनमें नगर एटीएम से 25,000 और पेट्रोल पंप पर स्वैप से 10,500 रुपये की निकासी की जानकारी मिली। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed