{"_id":"68bc9b5575906c873d0cf7d3","slug":"3362-lakh-dumped-in-gram-panchayats-account-notice-issued-to-pradhan-basti-news-c-207-1-bst1005-143394-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ग्राम पंचायत के खाते में 33.62 लाख डंप, प्रधान को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ग्राम पंचायत के खाते में 33.62 लाख डंप, प्रधान को नोटिस
Sun, 07 Sep 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम में धनराशि होने के बावजूद खर्च न करने पर डीएम रवीश गुप्ता ने प्रधान दिनेश चंद्र को नोटिस जारी किया है। ग्राम निधि में 31 जुलाई को राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि अवशेष है। इसके चलते सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की प्रगति जुलाई में खराब रही है।
ग्राम पंचायत के ग्राम निधि में उपलब्ध धनराशि के व्यय न किए जाने के संबंध में डीपीआरओ घनश्याम सागर ने पंचायत सचिव राजन चौधरी को 21 अगस्त को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। सचिव ने बताया कि ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य पूर्ण है, इसके भुगतान के लिए पत्रावली भी तैयार है, लेकिन प्रधान के असहयोग से भुगतान नहीं हो सका है।
27 अगस्त तक केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग का 33.62 लाख रुपये खाते में अवशेष पड़ा है। डीएम की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रधान का यह कृत्य शासकीय कार्य को करने से इनकार के साथ ही कर्तव्यों के पालन में निरंतर चूक की श्रेणी में आता है। प्रधान को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए एक अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया कि वे आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण 15 दिवस के भीतर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।