फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3.36 crore will be spent on development of cremation ground in 14 blocks

Basti News: 3.36 करोड़ से 14 ब्लॉकों में होगा अंत्येष्टि स्थल का विकास

Fri, 12 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
3.36 crore will be spent on development of cremation ground in 14 blocks
बस्ती। पंचायतीराज विभाग चालू वित्तीय वर्ष में 14 ब्लॉकों में एक-एक अंत्येष्टि स्थल का विकास करेगा। शासन स्तर से दिए गए लक्ष्य के अनुसार घाटों के आसपास भूमि चिह्नित की जा रही है। इस परियोजना पर तीन करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक परियोजना की लागत 24 लाख रुपये है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को 14 अंत्येष्टि स्थल बनवाने का लक्ष्य मिला है। ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए थे। 14 ग्राम पंचायतों से मिले आवेदन का सत्यापन कराया जा रहा है। मानक पर खरे उतरने वाली पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनाए जएंगे। विभागीय अधिकारी इसके लिए ग्राम पंचायत का चयन करने में जुट हुए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया कि गांव स्तर पर अंत्येष्टि स्थल बनाने की है। जिन ग्राम पंचायतों के पास भूमि होती है, वे आवेदन करती हैं। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति गांवों में भूमि की उपलब्धता व मानकों को ध्यान में रखते हुए गांवों का चयन करती है। उसके बाद गांवों को रकम भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि अब जल्द ही ग्रामों का चयन कर लिया जाएगा। अंत्येष्टि स्थल के लिए चयनित ग्राम पंचायत निर्माण की टेंडर प्रक्रिया कराएगी। अंत्येष्टि स्थल पर शवदाह गृह, शांति स्थल, शेड बनाने के साथ, इंटरलॉकिंग, सीमेंटेड कुर्सी, स्नान के लिए नल और शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। ब्लॉकों से चयन कर सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed