फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   33 Corona positive found, 54 report negative

33 कोरोना पॉजिटिव मिले, 54 संक्रमित हुए स्वस्थ

Sat, 24 Oct 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
33 Corona positive found, 54 report negative
33 कोरोना पॉजिटिव मिले, 54 संक्रमित हुए स्वस्थ
विज्ञापन

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में शनिवार को जिले में 33 कोरोना पॉजिटिव मिले। 54 संक्रमितों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 84 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 4387 हो गई है। एक्टिव केस 287 हैं। अब तक 4916 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।

डीएम ने बताया कि 721 लोगों के जांच की रिपोर्ट लंबित है। कोरोना जांच के लिए अब तक 161088 नमूने भेजे जा चुके हैं। 160367 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। 155980 निगेटिव मिले हैं। जिले में 152 स्थान कंटेंमेंट जोन हैं। इनमें सदर क्षेत्र में 78, हर्रैया में 57, भानपुर में आठ तथा रुधौली तहसील में दस स्थान शामिल हैं। यहां आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। डीएम ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दूरी बनाकर रहने का आह्वान किया गया है। बाजार पूरी तरह खोल दिए गए हैं। त्योहार को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा गया है। डीएम के अनुसार महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के अलावा जिला अस्पताल में कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed