{"_id":"5c587644bdec22739a5bee6a","slug":"33-50-crore-accepted-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"33.50 करोड़ की योजना पर शासन की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33.50 करोड़ की योजना पर शासन की मुहर
Mon, 04 Feb 2019 10:58 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शहर में पेयजल के लिए नगरपालिका व जल निगम ने पूरा खाका खींच दिया है। योजना में 33.50 करोड़ के प्रस्ताव पर शासन की मुहर भी लग गई है। अमृत योजना में इस प्रस्ताव से कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत शहर में पाइपलाइन विस्तारीकरण व नए ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक का निर्माण होगा। योजना को धरातल पर उतारने के लिए शासन की वित्तीय स्वीकृति का इंतजार जल निगम कर रहा है।
शहर में अब तक महज 10 हजार घरों तक जलकल का पानी पहुंचता है। जबकि आंकड़ों में यहां 17 हजार आवास हैं। इन समस्या से निजात के लिए शहर को शासन ने अमृत योजना में शामिल किया था। इस योजना के तहत पार्क निर्माण का भी कार्य होना है, मगर पेयजल के लिए पालिका ने कार्यदायी संस्था जल निगम के माध्यम से शहरी क्षेत्र का सर्वे कराकर 33.50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर शासन ने अब मुहर लगा दी है। प्रस्ताव के मुताबिक शहर में तकरीबन 76 किमी पाइपलाइन विस्तारित होगी, जिससे 5604 घरों में नए कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आठ नए ट्यूबवेल व सात ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाना है। योजना के इस प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने के बाद वित्तीय स्वीकृति के लिए फाइल भेजी गई है। यूं तो शहर को शुद्ध पानी की जरूरत भी जलकल अब तक पूरी नहीं कर पा रहा है। अब इस नए प्रस्ताव के बाद सभी घरों तक पानी पहुंचाने की मंशा कामयाब होगी। खबर है कि प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जल निगम की टीम उन स्थानों का चयन करने में जुटी है, जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंची है। जल निगम के अवर अभियंता एसए सिंह कहते हैं कि प्रस्ताव पर प्रथम चरण में 25 किमी की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत सर्वे कार्य पूरा कराया जा रहा है। द्वितीय चरण में अन्य कार्य पूरे होंगे। उन स्थानों का भी चयन कर लिया गया है, जहां ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है। शहरी क्षेत्र के हर घर को पानी देने की व्यवस्था जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी।