{"_id":"5bbe458d867a55286117fe74","slug":"31539196301-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना जला किसानों ने किया प्रदर्शन, बकाया मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना जला किसानों ने किया प्रदर्शन, बकाया मांगा
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना जलाकर किसानों ने किया प्रदर्शन
सहकारी गन्ना समिति का घेराव किया, ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों के निस्तारण को लेकर बुधवार को किसानों ने गन्ना जलाकर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी किसानों ने सहकारी गन्ना समिति को घेर लिया। बाद में चार सूत्री ज्ञापन सचिव मोतीराम को दिया।
किसान शंकर यादव की अगुवाई में ग्रामीण साड़ी हिच्छा गांव से हाथ में गन्ना लेकर नारेबाजी करते हुए समिति पर पहुंचे और उसे घेर लिया। परिसर में धरना देकर समिति के सचिव व चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने में शंकर यादव ने कहा किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो रहा है। चार किसानों ने मिल को गन्ना दिया है, जिसका करीब 3.94 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में भुगतान शुरू न हुआ तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। आंदोलनकारियों ने गन्ना सट्टा का सही निर्धारण करने तथा छूटे हुए कस्बों का फिर से सर्वे करने की मांग उठाई। इस मौके पर संतोष यादव, मनोज यादव, चिन्ता यादव, संजय यादव, राकेश यादव, रमेश यादव, राधे चौधरी, दशरथ यादव, लाल बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।