फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बीमा कंपनी को अदा करना होगा एक लाख

बीमा कंपनी को अदा करना होगा एक लाख

Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बीमा कंपनी को अदा करना होगा एक लाख
बस्ती। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राम दरश, सदस्य महादेव प्रसाद दूबे व शोभा मित्रा ने एलआईसी को दुर्घटना हित लाभ के एक लाख की रकम देने का आदेश दिया है। यह रकम मृतक के पिता को मिलेगी, जिसे कंपनी साठ दिनों के भीतर अदा करेगी। फोरम ने परिवादी को भी आदेशित किया है कि न्यायालय में दाखिल प्रपत्र की प्रति कंपनी को भी पहुंचाएं।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी पारस नाथ ने अपने पुत्र राजेश कुमार के नाम से एलआईसी बस्ती में बीमा कराया था। समय से किस्तों को भी अदा किया गया। राजेश की 29 अगस्त 2012 को गुजरात जाते समय गोधरा के पास ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। पारस नाथ ने अपने पुत्र की मृत्यु संबंधी सारे अभिलेख प्राप्त करने के बाद एलआईसी को उपलब्ध करा दी। उन्होंने बीमा की धनराशि देने की मांग की, जिसमें बीमा कंपनी द्वारा मृत्यु दावा आंशिक रूप से 1.05 लाख रुपये का भुगतान किया किन्तु दुर्घटना हित का लाभ देने से इंकार कर दिया। परिवादी को कंपनी ने बताया कि उसने समस्त पुलिस प्रपत्र हिंदी में या अंग्रेजी में अनुवाद करा कर उपलब्ध कराए। इसे न करने की दशा में दुर्घटना हित लाभ लंबित रहेगा। परिवादी ने शाखा प्रबंधक व मंडल प्रबंधक को नोटिस देकर परिवाद दाखिल कर दिया। पक्षों को सुनने के बाद फोरम के मंच ने फैसला सुना दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed