{"_id":"63bef0ac88110432366999c3","slug":"300-km-road-will-be-built-in-basti-basti-news-gkp464016182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 2.4 अरब से तीन सौ किमी सड़क बनाने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 2.4 अरब से तीन सौ किमी सड़क बनाने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.4 अरब से तीन सौ किमी सड़क बनाने का भेजा प्रस्ताव
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से हर ब्लॉक से न्यूनतम 25 किमी बनेगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर व खस्ताहाल सड़कों को बनाया जाएगा। जिले की 300 किमी लंबी 280 ग्रामीण सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाने का प्रस्ताव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शासन को भेजा है।
सूबे के उप मुख्यमंत्री व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी जिलों के हर ब्लॉकों में कम से कम 20 किमी. सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत परिवर्तित करने का निर्देश जारी किया था। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने चार सदस्यीय टीम से सर्वे कराया। सर्वे में यह भी तथ्य सामने आया कि जिले में बहुत सी ऐसी सड़कें हैं जिन पर 24 घंटे आवागमन होता है और वह जरूरत के हिसाब से कम चौड़ी हैं।
यही नहीं उनकी हालत भी खस्ता हो चुकी है। एक तरफ से वाहन आ जाने पर दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों को पार करने में दिक्कत होती है। इन सड़कों की पटरियां भी खेतों में समा चुकी हैं। लिहाजा टीम ने हर ब्लॉक में लगभग 25 किमी सड़कों का चयन किया है।
विज्ञापन
जिले के कुल 14 ब्लॉकों की 300 किमी 280 सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क में परिवर्तित करने का खाका तैयार किया गया। इन सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 80 लाख रुपये प्रति किमी की दर से तकरीबन 2.40 अरब रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया है।
---
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करा दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।