{"_id":"68eebb945a9e8f80c406e5ae","slug":"30-teams-displayed-their-talent-in-the-district-level-kho-kho-competition-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145835-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में 30 टीमों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में 30 टीमों ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 15 Oct 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुसहा हडही बाजार में 69वीं जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता- संवाद
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया विकास क्षेत्र के जेआरसी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुसहा हड़ही बाजार में मंगलवार को 69वीं जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एआरपी गिरजेश बहादुर सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला स्काउट सचिव कुलदीप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लालजी वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन मैच 17 आयु वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती और आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरहिया के बीच होना था, लेकिन ककरहिया की टीम की पात्रता अपूर्ण होने के कारण आर्य कन्या इंटर कॉलेज को विजयी घोषित किया गया। सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम विजयी रही। जूनियर बालिका वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हरैया विजेता और नरेंद्र देव बढ़नी उपविजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग में बेगम खैर विजेता और बिहार बाजार उपविजेता रहे। सीनियर बालक वर्ग में हरैया विजेता और भानपुर उपविजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग में झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी विजेता और इंटर कॉलेज बिहरा बाजार उपविजेता रहे।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव अमित यादव, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, प्रतिमा चौधरी, राजकुमार यादव, प्रभाकर ओझा, हरीश सिंह, माताप्रसाद त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, सुभाष यादव, विवेक श्रीवास्तव, अरुण कुमार, विकास सिंह, इंद्रजीत, धनंजय दुबे, वेद प्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार पाठक, सरिता यादव और नाजिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार वर्मा ने किया, जबकि रेफरी की भूमिका में अमीषा वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विपिन वर्मा, अरविंद और सुनील ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।