{"_id":"62e035499c18417cf20d15f6","slug":"3-toll-plaza-and-2-carore-loss-basti-news-gkp4450485137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला: तीनों टोल प्लाजा को तीन दिनों में लगी दो करोड़ की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला: तीनों टोल प्लाजा को तीन दिनों में लगी दो करोड़ की चपत
विज्ञापन
जनपद के तीन टोल प्लाजा को दो करोड़ की चपत
बस्ती। कांवड़ यात्रा के कारण तीन दिनों तक अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन व बस्ती-कलवारी मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इससे तीन दिनों में तीनों टोल प्लाजा को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ।
जिले में बस्ती-अयोध्या हाईवे पर छावनी के चौकड़ी और मड़वानगर में टोल प्लाजा स्थापित है। जबकि तीसरा टोल प्लाजा लुंबिनी-दुद्धी मार्ग अक्सड़ा चौराहे के पास बनाया गया है। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर प्रतिदिन 15 से 16 हजार वाहन टैक्स देकर गुजरते हैं। जबकि अक्सड़ा टोल प्लाजा से करीब पांच से छह हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते थे। शनिवार रात आठ बजे से कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने हाईवे से यातायात बंद करा दिया। तीनों टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 60 से 70 लाख रुपये टोल टैक्स के रूप में वसूले जाते हैं। ऐसे में तीन दिनों में करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
-------
बोले टोल प्लाजा के प्रबंधक
चौकड़ी टोल प्लाजा प्रबंधक इंद्रभूषण तिवारी ने बताया कि तीन दिनों में हाईवे से एक भी गैर सरकारी वाहन नहीं गुजरे। मड़वानगर टोल प्लाजा प्रबंधक सुमित भंडारी ने बताया कि यातायात बंद होने के कारण तीन दिनों से टोल वसूली बंद है। अक्सड़ा टोल के प्रबंधक अब्दुल गफ्फार ने बताया कि तीन दिनों से टैक्स वसूली बंद है।