Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   28 employees received honors under the Prime Minister's Wealth Scheme.

Basti News: प्रधानमंत्री धन धान्य योजना में 28 कर्मचारियों को मिला सम्मान

Sun, 12 Oct 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
28 employees received honors under the Prime Minister's Wealth Scheme.
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष - फोटो : samvad
बस्ती। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने योजना की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग महेश शुक्ला रहे। उन्होंने पशुपालन के जरिये आर्थिक समृद्धि के द्वार कैसे खोले इसे तौर-तरीके भी सुझाए। कहा कि सरकार किसानों पर अधिक फोकस की है। विधायक हर्रैया अजय सिंह ने पशुपालन की योजनाओं को गिनाते हुए उससे जुड़कर लाभ लेने की बात कही।
विज्ञापन

सीडीओ सार्थक अग्रवाल और अपर निदेशक ग्रेड-दो बस्ती मंडल बस्ती डॉ. जीवन लाल ने योजनाओं की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. राजेश त्रिपाठी, सीवीओ डाॅ. अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि धन धान्य योजना में 134 कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता शामिल हैं। उसमें से 28 ने बेहतर कार्य किया है। उन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन भी सुनाया गया। जनपद के उत्कृष्ट कार्य वाले 28 कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं ( मैत्रियों ) को विकास भवन सभागार बस्ती में प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की पशुपालन के उत्थान के लिए क्या स्वदेशी गोवंश के संरक्षण तथा संवर्धन के बारे में बताया।

इस दौरान रामअधार पाल, सन्नी शुक्ल, डॉ. विजय श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सतीश चंद्र वर्मा, डॉ. सीमा भारती, डॉ. रवींद्र यादव, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. फजील खान, डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. अजय वरुण, बृजेश श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, रवींद्र कुमार, विश्वनाथ श्रीवास्तव, रजत सोनकर, गौरव, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, राम चरन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed