{"_id":"6ac6b1426397469d8705db95","slug":"2770-lakh-rupees-released-as-first-installment-science-lab-and-smart-class-will-be-built-basti-news-c-206-1-go11002-186633-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवरेंगे चार माध्यमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवरेंगे चार माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के लिए संचालित प्रोजेक्ट अलंकार का असर अब दिखाई देने लगा है। मौजूदा शिक्षा सत्र में जिले के चार विद्यालयों के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। इनके लिए पहली किस्त के रूप में 27.70 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
योजना के तहत किसान आदर्श इंटर कॉलेज सिसवां, किसान इंटर कॉलेज धनगढ़ी मुजरी, आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुनुआ और मुन्नर प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में भवन मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला और स्मार्ट क्लास से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय गौहरपुर, लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि विज्ञान प्रयोगशाला और स्मार्ट क्लास बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रयोगशाला की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिले के 20 अन्य माध्यमिक विद्यालयों के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद बजट उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि सुविधाओं में विस्तार से विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ेगा।
बोले अधिकारीप्रोजेक्ट अलंकार पिछले कई वर्षों से माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस सत्र में चार अशासकीय विद्यालयों को प्रस्ताव के सापेक्ष पहली किस्त जारी की गई है। अब संस्कृत विद्यालय भी योजना के दायरे में आ गए हैं।
- आरएन भारती, डीआईओएस, महराजगंज