फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   24,935 students applied for scholarships

Basti News: 24,935 विद्यार्थियों ने किया छात्रवृत्ति के लिए आवेदन

Sat, 20 Dec 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
24,935 students applied for scholarships
बस्ती। कक्षा नौ-10 और कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया है। चालू सत्र में कुल 24935 छात्र-छात्राओं ने अर्जी दी है। इन आवेदनों को अग्रसारित कर दिया गया है, जहां से एनआईसी के जरिये शासन को भेज दिया गया है। इस साल करीब दो हजार बच्चे बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत छात्र-छात्राओं की ओर से ऑनलाइन किए गए आवेदनों को विभागों और शिक्षण संस्थाओं ने आगे बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार शिक्षण संस्थानों के स्तर से लंबित आवेदनों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि छह दिसंबर निर्धारित थी। जिसमें छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कक्षा 9-10 के सामान्य वर्ग में 424 और अनुसूचित जाति के 11466, कक्षा 11-12 के अनुसूचित जाति वर्ग के 8892 और सामान्य वर्ग के 4153 इस प्रकार (कुल 24935) आवेदन शिक्षण संस्थाओं और विभागों के जरिये आए थे, जिसको अग्रसारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जितने आवेदन आए थे, उसे अग्रसारित कर दिया गया है। एनआईसी को डाटा भेज दिए हैं। अब शासन स्तर से जांच कर सूची मिलेगी। जिसमें खामियां होंगी, उन आवेदनों को कॉलेज स्तर पर निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। समयावधि में त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र निस्तारित करके फिर से भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed