फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   241 children got free admission in private schools through e-lottery.

Basti News: निजी विद्यालयों में ई-लॉटरी के जरिये 241 बच्चों का हुआ निशुल्क प्रवेश

Sun, 22 Mar 2026 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
241 children got free admission in private schools through e-lottery.
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई एक्ट-2009 के तहत दो चरणों में कुल 241 बच्चों का निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश कराया गया है। अभी 25 प्रतिशत सीट और भरी जानी है। इसके लिए फिर से लॉटरी निकाली जाएगी। एमडीएम के जिला समन्वयक अमित मिश्र ने बताया कि इस एक्ट के तहत अलाभित एवं कमजोर आय वर्ग के बच्चों का निशुल्क प्रवेश निजी विद्यालयों में कराया जा रहा है। दो चरणों का प्रवेश ई- लॉटरी के माध्यम से कराया जा चुका है। जिन बच्चों का कांवेंट स्कूलों में बिना शुल्क के प्रवेश हो रहा हैं उनके और अभिभावकों के चेहरे पर उत्साह है। तृतीय चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 से 27 मार्च तक चलेगा। जिसमें इच्छुक अभिभावक अपने बच्चे के निशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अलाभित समूह के अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र एवं दुर्बल आयवर्ग की स्थिति में एक लाख से कम का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पर तथा बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसके अलावा आधार कार्ड से सीडेड बैंक खाते के पासबुक की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed