{"_id":"60c79e5b8ebc3e30c767a946","slug":"24-people-donated-blood-became-a-great-donor-basti-news-gkp398114950","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लोगों ने किया रक्तदान, बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 लोगों ने किया रक्तदान, बने महादानी
विज्ञापन
24 लोगों ने किया रक्तदान, बने महादानी
बस्ती। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के सहयोग से सेवा ब्लड बैंक और ओपेक चिकित्सालय कैली में नेशनल एसोसिएशन आफ यूथ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में रक्तदान कर 24 लोग महादानी बने। 22 लोगों ने पंजीकरण कराकर भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का भरोसा दिया।
फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले सेवा ब्लड बैंक पर शिविर का शुभारंभ आयुष चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा और ओपेक चिकित्सालय कैली में वरिष्ठ सर्जन डॉ. जीएम शुक्ल ने किया। सेवा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की ओर से ब्लड बैंक के संचालक डॉ. मनीष सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह, डॉ. हेमंत पांडेय, अयोध्या प्रसाद पांडेय, अमित तिवारी, राजकुमार पांडेय, जिनरतन मौर्या, इंद्रमणि पांडेय, अशोक कुमार, इंदल यादव, मनीष सिंह और कबीश अबरोल, सुशांत दीपक गुप्ता तथा आशीष कुमार ने रक्तदान किया।
शिविर में पहुंचे रमेश मिश्रा और जितेंद्र यादव का ब्लड ग्रुप दुर्लभ श्रेणी का होना पता चला। इस कारण इनका रक्त जरूरत पर इस्तेमाल किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें कॉल कर ब्लड बैंक बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के किशन गोयल व कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के युवाओं ने प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, सीएमएस डॉ. सोमेश श्रीवास्तव एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति में संगठन के अध्यक्ष भावेष पांडेय, संयोजक नवीन त्रिपाठी अनिल चौधरी, सुखराम गौड़, सुरेंद्र चौधरी, शाश्वत, अमित श्रीवास्तव, प्रिंसी पाल, जिला स्काउट आयुक्त कुलदीप सिंह, विजय शंकर पांडेय, सीमा पांडेय, आनंद सिंह, अभिषेक ओझा, वैभव पांडेय, यूसुफ आलम आदि ने रक्तदान किया।