फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   230 talented students passed the scholarship exam... They will receive an incentive of Rs 1,000 per month.

Basti News: 230 होनहारों ने उत्तीर्ण की छात्रवृत्ति परीक्षा... प्रतिमाह मिलेगा एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि

Thu, 23 Apr 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
230 talented students passed the scholarship exam... They will receive an incentive of Rs 1,000 per month.
बस्ती। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से वर्ष 2026- 27 में कराई गई छात्रवृत्ति योजना परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें जिले के कक्षा आठ उत्तीर्ण 230 छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्रों का अंक पत्र नोडल विद्यालय जीआईसी में उपलब्ध करा दिया गया है। संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करा दिया जाए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा कराई गई थी। इसमें राजकीय, अशासकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा आठ के कुल एक हजार बच्चे शामिल हुए थे। बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा में जिले के 230 होनहारों ने बाजी मारी है। परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा के प्रभारी बनाए गए जीआईसी के शिक्षक अजय कुमार के संरक्षण में उत्तीर्ण बच्चों का अंक पत्र प्राप्त करा दिया गया है। उत्तीर्ण बच्चों को कक्षा नाै में सुचारू पठन- पाठन के लिए शासन की तरफ से प्रतिमाह एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों को चयनित बच्चों को छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

डीएसओ संजय सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। सभी विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया हैं कि समय से चयनित बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करा दिया जाए। ताकि उन्हें योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed