फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   23 sued in seven cases of assault

मारपीट के सात मामलों में 23 पर मुकदमा

Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
23 sued in seven cases of assault
मारपीट के सात मामलों में 23 पर मुकदमा
विज्ञापन

कोतवाली, कप्तानगंज, छावनी, हर्रैया, दुबौलिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पांच थानाक्षेत्रों में मारपीट के सात मामलों में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 23 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह मामले कोतवाली, कप्तानगंज, छावनी, हर्रैया, दुबौलिया थानाक्षेत्र से संबंधित हैं।
कोतवाली थानाक्षेत्र के विवेक श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपने कार्यालय से वह 10-15 कदम की दूरी पर पहुंचे थे, तभी चार-पांच लोग आकर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे। उन लोगों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रदीप श्रीवास्तव व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उधर, मानसिक रूप से कमजोर बालक के बकरी को छूने की वजह से हुए मारपीट के एक मामले में हर्रैया पुलिस ने शेरवाडीह निवासी रीता देवी की तहरीर पर गांव के हसनैन, तौसीब व अमिरून्निशा के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

छावनी पुलिस ने औरंगाबाद निवासी राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर रामविलास, राधेश्याम, रामदरश व सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि कलवारी पुलिस ने एक ढाबा पर मारपीट व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में दुबौलिया थानाक्षेत्र के मेघूपुर निवासी संतोष कुमार की तहरीर पर शिवम जायसवाल निवासी धनघटा थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कप्तानगंज थाने के बनकटा दूबे गांव में पुरानी रंजीश को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के शिवनाथ मौर्या की तहरीर पर दीपक , जितेंद्र , रवि कुमार, प्रहलाद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के दीपक मौर्या की तहरीर पर दीनानाथ, ठाकुर प्रसाद, भवानी प्रसाद व शिवनाथ को नामजद किया है। दुबौलिया पुलिस ने तिघरा गांव में छप्पर के विवाद को लेकर हुए विवाद में रामदास की तहरीर पर घनश्याम व संगीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed