फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   23 head masters of the salary withheld

23 हेड मास्टरों का वेतन रोका

Wed, 09 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 09 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
23 head masters of the salary withheld
Teacher
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सेहत के नाम पर मिलने वाले भोजन, फल, ड्रेस और दूध के धन का दुरूपयोग खुले आम स्कूलों के हेड मास्टर कर रहे हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में यह बात सामने आ रही है । इस गोलमाल में खंड शिक्षा अधिकारियों की भागीदारी भी मानी जा रही है। इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद 23 हेडमास्टरों का वेतन रोक दिया गया है। दो दिन पहले 20 हेड मास्टरों का इसी आरोप में वेतन रोका जा चुका है। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण में दोषी पाए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन


जिन स्कूलों के हेड मास्टरों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका गया उनमें ब्लॉक परशुरामपुर के प्राइमरी स्कूल बड़कुईयां के सहायक अध्यापक सुनील कुमार, इसी ब्लॉक के बिछिया स्कूल के प्रभारी हेड मास्टर सूर्यभान, विक्रमजोत के प्राइमरी स्कूल रायपुर की हेड मास्टर जूही श्रीवास्तवा, रामनगर ब्लॉक के टेढ़ी कुईयां की प्रभारी हेड मास्टर प्रमिला देवी, रामनगर प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर शमशुल हुदा, प्राइमरी स्कूल असनहरा की प्रभारी हेड मास्टर अन्नू गुप्ता, बहादुरपुर ब्लॉक के फुलवरिया चाई के हेड मास्टर राम लगन, जूनियर स्कूल बभनियांव बुजुर्ग की हेड मास्टर मीना सिंह, प्राइमरी स्कूल बभनियांव के हेड मास्टर दिनेश कुमार, प्राइमरी स्कूल नगर बाजार की हेड मास्टर कलावती चौधरी, प्राइमरी स्कूल छतौरा की प्रभारी हेड मास्टर नीतू देवी, विकास खंड बनकटी के बखरिया प्राइमरी स्कूल की हेड मास्टर राजकुमारी शुक्ला, कथरूआ प्राइमरी के सहायक अध्यापक गंगाराम चौधरी, नगर क्षेत्र के राजाबाजार प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर अवधेश कुमार चौधरी, पुराना डाकखाना स्कूल की हेड मास्टर मिथिलेश मिश्रा, विकस खंड गौर के पटखौली स्कूल के हेड मास्टर हिफजुर्ररहमान, बरगदवा प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर राम सरन, करमहिया स्कूल के ब्रहृमदेव सिंह, रूधौली ब्लॉक के जूनियर सकूल के हेड मास्टर को ड्रेस वितरण में अनियमितता के आरोप में रिकार्ड उपलब्ध कराने को नोटिस दिया गया है।  कुदरहा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल कुढ़वा की प्रभारी हेड मास्टर शिमला देवी, सल्टौआ ब्लॉक के जूनियर स्कूल औड़जंगल के सहायक अध्यापक सूर्य्रप्रकाश शुक्ल, चौरा प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर राम सरोज का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed