फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   225 participated in the entrance examination

Basti News: सुमधुर विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा में 225 ने लिया भाग

Mon, 01 May 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
225 participated in the entrance examination
इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी के लिए विद्यालय में प्रवेश को परीक्षा देते छात्र
बस्ती। लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल सुरेंद्र नगर कटरा में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रिपरेशन क्लासेज ‘सुमधुर विद्यापीठ‘ की प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह की देखरेख में विभिन्न विद्यालयों के 225 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। अब परीक्षा का परिणाम 3 मई को जारी होगा। जबकि कक्षाएं 5 मई शाम से शुरू होंगी। स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेईई मेंस की परीक्षा में लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अंतरिक्ष गुप्ता ने 97 परसेंटाइल एवं सुयश श्रीवास्तव ने 92 परसेंटाइल प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है व भविष्य में विद्यालय और भी बेहतर परिणाम देगा। सिंह ने इस परिणाम का पूरा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रवेश परीक्षा में एसडी द्विवेदी, आशुतोष, हिमांशु, सुभाष, धनंजय, संजय, श्रीकांत, मगफूर, सौरव, प्रीति, मधु, निष्ठा, विवेक, तपन आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed