फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   222 people presented their grievances on the resolution day...25 got speedy justice.

Basti News: समाधान दिवस में 222 ने सुनाई फरियाद...25 को मिल सका त्वरित न्याय

Sun, 03 May 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
222 people presented their grievances on the resolution day...25 got speedy justice.
समाधान दिवस में सुनवाई करते अ​धिकारी।
फोटो
विज्ञापन

---
जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, आए मामलों में अधिकांश में दी गई तारीख
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल, 222 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे, जिसमें सिर्फ 25 को ही न्याय मिल सका। शेष फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी देकर भेज दिया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशन में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस हर्रैया में तहसील में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षा में हुआ। एडीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना। समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। राजस्व वादों के निस्तारण के लिए कानूनगो एवं लेखपाल को निर्देशित किया कि विवादित स्थल पर पहुंचने से पहले फरियादियों को अवगत कराएं। दोनों पक्षों की सुने। एएसपी श्यामकांत पुलिस संबंधित फरियाद सुनी। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्षता के साथ उनके विवादों का निस्तारण कराएं। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुल 69 मामले आएं। आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 32, पुलिस के 14, विकास के 12, विद्युत के नौ व अन्य दो मामले दर्ज हुए। डीएफओ डाॅ. शिरीन, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, पीडी राजेश कुमार, सीवीओ डाॅ. एके गुप्ता, एलडीएम आरएन मौर्या, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीसीओ अंगद सिंह, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


---
भानपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनी समस्याएं, छह मामले निस्तारित
भानपुर। भानपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह ने एसडीएम हिमांशु कुमार के साथ लोगों की समस्याएं सुनी। कुल 52 मामले आए। जिसमें से सिर्फ छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 45 लोगों को समाधान का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया। 23 मामले राजस्व के, विकास के सात, पुलिस और बिजली के पांच-पांच शिकायतें दर्ज की गईं। सड़क संबंधित चार, चकबंदी के तीन, गन्ना विभाग के दो, सरयू नहर और नगर पंचायत की एक-एक शिकायतें आईं। तहसीलदार पंकज गुप्ता, नायब तहसीलदार केएम यादव, पूजा वर्मा, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, बीडीओ राजेश सिंह, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
31 मामले आए, तीन का निस्तारण

रुधौली। रुधौली तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम मनोज प्रकाश ने की। तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह के साथ 31 मामलों की सुनवाई की। सिर्फ तीन मामलों का निस्तारण मौके पर हो पाया, शेष 28 के लिए तारीख दी गई।


---
सदर तहसील में 70 मामलों में आठ का निस्तारण
सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने अध्यक्षता की। यहां कुल, 70 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से सिर्फ आठ का निस्तारण हो सका। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, तहसीलदार विनय प्रभाकर, सीओ संजय सिंह, ईओ नगर पालिका बस्ती अंगद गुप्ता ने सुनवाई की।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed