फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   22 nominations for Speaker, 121 for Member withdrawn

Basti News: अध्यक्ष पद के 22,सभासद पद के 121 नामांकन वापस

Fri, 28 Apr 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
22 nominations for Speaker, 121 for Member withdrawn
बस्ती। नगरीय निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के लिए अध्यक्ष पद के 22 और सभासद पद के 121 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया। इस तरह अब अध्यक्ष पद पर कुल 116 और सभासद पद पर 980 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

एक मात्र नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी नीलम चतुर्वेदी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि सदस्य पद के 16 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 14 और सभासद पद पर 146 प्रत्याशियों के बीच मतदान होगा।
विज्ञापन

उधर, बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 11 में से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। हालांकि सदस्य पद के 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। यहां अध्यक्ष पद पर 11 और सदस्य पद पर अब 75 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत नगर बाजार में भाजपा से बागी होकर निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाली रानी कसौधन ने अपना पर्चा वापस ले लिया। साथ ही सभासद के 27 प्रत्याशियों ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। यहां अब अध्यक्ष पद के 20 और सभासद पद के लिए 98 प्रत्याशी मैदान में रह गए है।
इसी तरह गनेशपुर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निशा चौधरी और मीना ने अपने नाम वापस ले लिए। जबकि सदस्य पद के 18 प्रत्याशियों ने भी पर्चा वापस लिया। अब यहां अध्यक्ष पद पर आठ और सभासद पद पर 125 प्रत्याशी मैदान में हैं।
नगर पंचायत गायघाट से ज्ञानमती, मालती देवी, महेश और राजेंद्र ने अपने पर्चे वापस ले लिए। सभासद पद के लिए छह प्रत्याशियों ने भी पर्चा वापस ले लिया। अब यहां अध्यक्ष पद सात तो सभासद पद पर 56 प्रत्याशी बचे हैं। मुंडेरवा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौधरी, त्रिपुरारी सिंह, अनीता देवी, राजेश्वर व जुगुल किशोर ने पर्चा वापस लिया। सदस्य पद के महज एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस लिया। इस प्रकार यहां अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी और सभासद प्रत्याशियों की संख्या 103 है।

रुधौली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के एक व सदस्य पद के 12 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के 16 व सदस्य 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवकुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। नगर पंचायत कप्तानगंज से अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इनमें कृष्णावती, संतोष, राजकुमार ओझा व ओमप्रकाश ओझा शामिल हैं। सदस्य पद के नौ प्रत्याशी मैदान से हट गए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर 11 और सभासद पद पर 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। हर्रैया नगर पंचायत से गीता गुप्ता और अनुज ने अध्यक्ष पद पर दाखिल नामांकन पत्र वापस ले लिया। वहीं सभासद पद के 13 पर्चे भी वापस लिए गए। इस प्रकार यहां अध्यक्ष पद पर 15 व सभासद पद पर 78 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। बभनान में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी तनवीर और सुनील कुमार ने पर्चा वापस ले लिया। सभासद पद के लिए दाखिल तीन पर्चे भी वापस ले लिए गए। अब यहां अध्यक्ष पद पर दो और सभासद पद पर 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed