फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   तैयारियों का जायजा लेने मखौड़ा पहुंचे डीएम

तैयारियों का जायजा लेने मखौड़ा पहुंचे डीएम

Mon, 21 Jan 2019 11:48 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 21 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेने मखौड़ा पहुंचे डीएम
सीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारी का निरीक्षण करते डीएम, डीआईजी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
परशुरामपुर। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के 28 जनवरी को मखौड़ा धाम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को दिन में करीब दो बजे डीएम डॉ. राजशेखर व सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय दल बल के साथ वहां पहुंचे। डीएम के आने की सूचना मिलते ही वहां बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक कर्मियों के साथ वहां पहुंचे। डीएम ने मौके का मुआयना करने के बाद सुरक्षा और मुख्यमंत्री के हेलीपैड के स्थान का चयन किया।
विज्ञापन

डीएम ने मनोरमा नदी की सफाई के लिये बीडीओ परशुरामपुर से आसपास के गांवों के मनरेगा जॉब कार्ड धारकों से संबंधित सूचना ली तथा तय समयसीमा में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मंदिर परिसर में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम के साथ मौके पर पहुंचे डीआईजी दिलीप कुमार ने पुलिस से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। डीएम ने बताया कि मनोरमा नदी के लगभग 115 किलोमीटर की सफाई के लिये 93 ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है। जहां से मनरेगा मजदूरों को कार्य देकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाएगी। इस मौके एएसपी पंकज कुमार, एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ला, सीओ कलवारी अरविन्द कुमार वर्मा, मंदिर के पुजारी सूरज दास वैदिक, भाजपा नेता उमेश मद्धेशिया, बब्बू खान सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed