{"_id":"5bb10b42867a557ec97f2bcc","slug":"21538329410-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में कृषक इंकॉ का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में कृषक इंकॉ का बोलबाला
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
गौर में मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर में चल रही दो दिवसीय मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में कृषक इंटर कॉलेज गौर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कृषक इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। पहले राउंड में कॉलेज के शिवम गुप्ता व राजप्रकाश के बीच खेला गया। जिसमें शिवम गुप्ता विनर विजेता बने। जबकि राजप्रकाश उपविजेता बने। इसी तरह दूसरे राउंड में प्रशांत शुक्ल और कन्हैया के बीच मैच खेला गया। जिसमें प्रशांत रनर विजेता व कन्हैया उपविजेता बने। कॉलेज के व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार राय व देवराज चतुर्वेदी ने खेलों में प्रतिभागियों के बारी-बारी से प्रतिभाग कर आते रहे और इनके निर्णय को सर्वमान्य माना गया। मंडल स्तरीय आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में किसी भी जिले की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। जिससे केवल एक कॉलेज के टीमों के बीच प्रतियोगिता कराकर संपन्न कराया गया। प्रधानाचार्य बेनी माधव पांडेय ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में कोई छोटा और बड़ा नहीं होता है। इस मौके पर खिलाड़ी बलराम पटेल, सुमित कुमार, आशीष तिवारी, आदित्य जायसवाल, सौरभ शुक्ल, अश्विनी, अनूप कुमार व शिक्षक रविंद्र नाथ पांडेय, डॉक्टर नवीन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार तिवारी, संदीप मणि त्रिपाठी, अभय कुमार उपाध्याय और पवन कुमार शुक्ल आदि मौजूद थे।
दोहरी कामयाबी से जीजीआईसी में जश्न
बस्ती। राजकीय बालिका इंटर कालेज में दोहरी उपलब्धि के कारण जश्न का माहौल रहा। पहली वजह प्रधानाचार्य नीलम सिंह को भारत स्काउट गाइड का जिला गाइड कमिश्नर नियुक्ति रही। जबकि राज्य स्तरीय प्रतोियोगिता में जीजीआईसी की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल करके माहौल को और भी खुशगवार बना दिया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के प्रशासक व पूर्व लोकायुक्त उप्र न्यायामूर्ति एससी वर्मा ने जारी कार्यालय आदेश के जरिए नीलम सिंह की नियुक्ति की। इससे पहले नीलम सिंह स्काउट गाइड की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती रही हैं। जिले की बालिकाओं को अनुशासन, कर्तव्य, देशप्रेम, भाईचारा की लंबे समय से सीख देती आ रही हैं। उनकी नियुक्ति पर कालेज की शिक्षिकाओं, स्टाफ आदि ने बधाई दी है। उधर, राष्ट्रीय जनसंख्या कार्यक्रम में तहत इलाहाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में बस्ती की बालिकाओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। एनसीईआरटी के तत्वाधान में राज्य शिक्षण संस्थान एलनगंज इलाहाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में 17 जिलों की प्रतिस्पर्धियों ने चुनौती पेश की। जिसमें जीजीआईसी की छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। परीक्षा नियामक सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने विजेता बालिकाओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने रोल प्ले प्रभारी कविता वर्मा एवं पूर्णिमा श्रीवास्तव को बधाई दी।
कृषक इंटर कॉलेज की टीम विजयी
गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर में चल रही दो दिवसीय मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में कृषक इंटर कॉलेज गौर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले के पहले राउंड में कॉलेज के शिवम गुप्ता व राजप्रकाश के बीच मैच हुआ। इसमें शिवम गुप्ता विजेता बने। जबकि राजप्रकाश उप विजेता रहे। इसी तरह दूसरे राउंड में प्रशांत शुक्ल और कन्हैया के बीच खेला गया, जिसमें प्रशांत रनर व कन्हैया उपविजेता बने। कॉलेज के व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार राय व देवराज चतुर्वेदी ने खेलों में प्रतिभागियों के बारी-बारी से प्रतिभाग कराया।मंडल स्तरीय आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में केवल एक कॉलेज की टीम मैदान में उतरी इसी के बीच प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य बेनी माधव पांडेय ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर खिलाड़ी बलराम पटेल, सुमित कुमार, आशीष तिवारी, आदित्य जायसवाल, सौरभ शुक्ल, अश्विनी, अनूप कुमार व शिक्षक रविंद्र नाथ पांडेय, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार तिवारी, संदीप मणि त्रिपाठी, अभय कुमार उपाध्याय, पवन कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।