{"_id":"5ada27894f1c1b82028b572e","slug":"21524246409-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ के सुसाइड पर हर कोई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ के सुसाइड पर हर कोई दंग
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी हरिहर प्रसाद यादव (55) के ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने पर हर कोई हतप्रभ है। घटना से जहां चार बच्चों और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है वहीं शुभ चिंतक भी हतप्रभ हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं।
हरिहर प्रसाद बनकटी ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) समाज कल्याण के पद पर कार्यरत थे। करीब तीन वर्ष चार माह सेवानिवृत्त में बाकी थी। पत्नी सावित्री देवी, बेटे प्रदीप, संदीप व कुलदीप तथा बहन विजय लक्ष्मी (23) का रो रोकर बुरा हाल है। अब पिता की जगह भाइयों पर घर और बहन के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी आ पड़ी है। कुलदीप ने बताया कि पिता जी की तबियत छह माह से खराब चल रही है जिनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। बताया कि कभी कभी विक्षिप्त भी हो जाते थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे बनकटी ब्लॉक जाने लगे तो घर वालों ने रोका कि तबियत ठीक नहीं है मत जाइए। फिर भी दस्तख्त कर के लौट आने को कहकर निकल गए। साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पूर्वी दिशा में मृत पड़े हैं। आनन फानन में सभी लोग मुंडेरवा स्टेशन पहुंचे तो देखा की पिता की बाइक भी स्टेशन पर खड़ी मिली। क्षेत्र में मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। बीमारी या फिर विक्षिप्तावस्था अथवा ऑफिसर में काम का दबाव। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन