फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16 गांव के किसानों को मिलेगा 20.75 करोड़ का मुबावजा

16 गांव के किसानों को मिलेगा 20.75 करोड़ का मुबावजा

Wed, 14 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
16 गांव के किसानों को मिलेगा 20.75 करोड़ का मुबावजा
जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 (भारत-नेपाल से वाराणसी) सेक्शन के सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई 16 गांवों के किसानों की जमीनों का मुआवजा देने की सूची बनी है। मुआवजे के लिए करीब 21 करोड़ की रकम जारी की गई है। इंजीनियर आकाश विक्रम सिंह ने बताया कि किसानों के खाते में मुआवजे की रकम भेजी जा रही है।
विज्ञापन

इस सड़क निर्माण के लिए अब तक कुल एक अरब 43 करोड़ की धनराशि मुआवजे के रूप में बस्ती और सिद्धार्थनगर के किसानों को दी जा चुकी है। इसमें सिद्धार्थनगर में सौ करोड़ से अधिक और बस्ती में 23 करोड़ दिया जा चुका है, और 20.75 करोड़ रुपये देने की तैयारी हो रही है। इस सड़क की कुल लागत आठ अरब रुपये से अधिक है। लगभग 106 किमी. सड़क का निर्माण होना है।
विज्ञापन


इन गांव के किसानों को मिलेगा मुआवजा
बस्ती। गोरिया प्रथम में 4,98,240 रुपये, द्वितीय में 5,80,800 रुपये , सर्रैयाखुर्द में प्रथम में 24,59,160 रुपये द्वितीय में 86,640 रुपये, कुसौरा प्रथम में 7,90, 920 रुपये, द्वितीय में 58,91,800 रुपये, महुरी प्रथम में 6,43,500 रुपये, द्वितीय में 2,49, 600 रुपये, पुरैना प्रथम में 1,21,360 रुपये, द्वितीय में 26,400 रुपये, हरदिया खुर्द प्रथम में 3,12,000 रुपये, द्वितीय में 2,88,000 रुपये, हरदिया बुजुर्ग प्रथम में 16,09,920 रुपये, द्वितीय में 5,04,000 रुपये, बसिया प्रथम में 5,36,640 रुपये, द्वितीय में 2,46,400 रुपये, गाउखोर प्रथम में 5,32,000 रुपये, द्वितीय में 9,21,120 रुपये, महरीपुर में 4,64,77,600 रुपये लंबित, ढ़ोभाट में 50,000 रुपये, गायघाट में 27,600 रुपये, माझाखुर्द में 7,59,000 रुपये, खुटहना प्रथम में 8,40,000 रुपये, द्वितीय में 7,89,360 रुपये, दोगोटवा प्रथम में 23,44,960 रुपये, द्वितीय में 1,82,400 रुपये, इटावल प्रथम में 3,16,800 रुपये और द्वितीय में 64,400 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed