फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   207 essential medicines finished in women's hospital

महिला अस्पताल में 207 आवश्यक दवाएं समाप्त

Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
207 essential medicines finished in women's hospital
महिला अस्पताल में 207 आवश्यक दवाएं समाप्त
विज्ञापन

बस्ती। सुर्खियों में रहने वाला महिला अस्पताल इन दिनों दवाओं की किल्लत से झेल रहा है। यहां 207 जरूरी दवाएं भंडार में नहीं हैं। जबकि वितरण काउंटर पर 22 और 70 प्रकार की दवाओं से अस्पताल संचालित किया जा रहा है। यहां पत्र लिखकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। प्रभारी सीएमएस डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि दवाओं के लिए लिखा-पढ़ी की गई है। जल्द ही दवाएं आ जाएंगी।
महिला अस्पताल में कभी स्थानांतरण तो कभी संसाधनों की कमी को लेकर सवाल उठते रहते हैं। अब तक पैथोलॉजी शुरू नहीं हो सका है। इस बार अस्पताल में दवाओं का संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। महिला अस्पताल के दवा काउंटर पर बृहस्पतिवार को 22 दवाएं उपलब्ध थीं। इसके अलावा यहां 70 अन्य दवाएं उपलब्ध हैं। महिला अस्पताल में पेनाजोसिन, कार्बाप्रस्ट, रेंटीडीन, एट्रोमिन, डोपामिन, डाइजीपाम, ट्रामाडाल सहित कुल 207 महत्वपूर्ण दवाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में सप्ताह भर पहले भर्ती प्रसूता की तीमारदार लक्ष्मी ने कहा कि उनकी मरीज के साथ लापरवाही पूर्ण अस्पतालकर्मियों ने बर्ताव किया है। यहां दवाएं नहीं हैं, लिहाजा बाहर से दवा लानी पड़ी। उनकी मरीज आयुष्मान कार्ड धारक है और वहां इसी वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस के पास पहुंचे गर्भवती संध्या के पति ने कहा कि उनकी पत्नी चार दिन से भर्ती हैं, मगर चिकित्सक एक बार भी देखने नहीं आए। पत्नी की तबीयत भी खराब है, मगर महिला अस्पताल में कोई किसी का सुनने वाला नहीं है। सीएमएस से शिकायत की तो उनसे भी गलत बयानी कर दी गई।

दवाओं की कमी शीघ्र दूर होगी
प्रभारी सीएमएस डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि दवाओं की कमी शीघ्र दूर हो जाएगी, रही मरीजों के साथ लापरवाही पूर्ण रवैये की बात तो इसे सीएमएस तक पहुंचा दिया जाएगा, कार्रवाई करने का अधिकार उनमें निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed