फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डीएम ने लांच किया बहुउपयोगी कैलेंडर

डीएम ने लांच किया बहुउपयोगी कैलेंडर

Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने लांच किया बहुउपयोगी कैलेंडर
डीएम ने लांच किया बहुउपयोगी कैलेंडर
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के प्रधानाध्यापक की पहल
स्कूल के सभी बच्चों के घरों तक निशुल्क पहुंचेगा कैलेण्डर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के बहुउपयोगी स्कूल कैलेंडर का विमोचन डीएम डॉ. राजशेखर ने बीएसए अरुण कुमार की उपस्थिति में मंगलवार को किया। यह कैलेंडर विद्यालय के प्रधानाध्यापक की नवाचारी सोच के रूप में प्रकाशित इस तरह का यह पहला बहुआयामी कैलेण्डर है जिसे किसी सरकारी स्कूल ने पहली बार प्रकाशित किया है।

बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने अपने स्कूल के हर बच्चे के घर तक स्कूल की बात पहुंचाने और विभागीय सुविधाओं, नियमों आदि की जानकारी देने हेतु इस कैलेंडर का निर्माण किया है। इसका प्रकाशन जनसहयोग से कराया गया है। कैलेंडर में स्कूल में संचालित विभिन्न गतिविधियां, सरकार एवं जनसहयोग से स्कूल के बच्चों हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का विवरण, विद्यालय समयावधि, परीक्षाओं का विवरण, स्कूल में होने वाली छुट्टियों का विवरण, स्कूल के नियम, अभिभावकों एवं बच्चों हेतु दिशा निर्देश और 10 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के अलावा इंटरनेट पर विद्यालय की गतिविधियों के विवरण भी दिए गए हैं। प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बताया कि पूरे फुल साइज के कलेंडर को स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे के घर और विभाग के कार्यालयों और दूसरे स्कूलों को भी प्रदान किया जाएगा। यह कैलेंडर विद्यालय के बच्चों एवं उनके परिवार वालों को लाभदायक होगा और छुट्टियों, स्कूल समयावधि, महत्वपूर्ण संपर्कों के लिए अब उन्हें इधर-उधर नहीं पूछना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed