{"_id":"5b98094d867a557fa9002162","slug":"201536690509-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने एसडीओ को घेरा
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
संविदाकर्मियों ने एसडीओ को घेरा
12 माह के वेतन भुगतान की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरा
मुंडेरवा। विद्युत उपकेन्द्र मुंडेरवा पर मंगलवार को संविदा कर्मियों ने एसडीओ को घेर लिया। मुंडेरवा, कुदरहा, महसो, बजहा व बनकटी के संविदा कर्मी वेतन भुगतान के ठेकेदार की व्यवस्था को ठीक कराने की मांग कर रहे थे।
नाराज संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि निगम ठेकेदार को भुगतान करता है, मगर ठेकेदार 12 के बजाय मात्र नौ माह का ही वेतन संविदा कर्मियों को उपलब्ध कराता है। यह व्यवस्था श्रमिकों के लिए नुकसानदायक है। वेतन से ही संविदा कर्मी अपने परिवार का पेट पालते हैं। तीन माह का वेतन डकार ठेकेदार गायब हो जाते हैं। नए सत्र में फिर से नया अनुबंध होता है और फिर ठेकेदार भी बदल जाता है। इसके चलते न तो समय से वेतन मिल पाता है और न ही पूरा वेतन श्रमिक पाता है। इस मौके पर विद्युत संविदा कर्मी संघ के अध्यक्ष राम सकल उपाध्यक्ष, बलराम चौधरी, महामंत्री शैलेंद्र यादव, सरवन, संजय चौधरी, दीपू, पवन कुमार, पप्पू यादव, झिनकू प्रसाद, पप्पू यादव, राज कुमार, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीओ मोहित कुमार ने कहा कि संविदाकर्मियों का दो माह का वेतन रुका है। पुराना ठेकेदार पैसा नहीं दे रहा है। जल्द ही ठेकेदार उसे उपलब्ध करा देगा। नए सत्र का बिल भी जल्द ही भुगतान के लिए ठेकेदार देगा, उसके बाद संविदा कर्मियों को वेतन दिया जा सकेगा।