फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   लापरवाही में छह बीडीओ को चेतावनी जारी

लापरवाही में छह बीडीओ को चेतावनी जारी

Tue, 20 Jun 2017 05:39 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही में छह बीडीओ को चेतावनी जारी
मनरेगा कार्यों में लापरवाही करना छह बीडीओ को भारी पड़ने वाला है। सीडीओ ने बनकटी, साऊंघाट, रूधौली, रामनगर, सल्टौआ और गौर ब्लॉकों के बीडीओ को चेतावनी के साथ प्रशासनिक कार्रवाई और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने को चेताया है। इससे पहले भी छह अन्य बीडीओ को इसी तरह की चेतावनी सीडीओ हर्षिता माथुर की ओर से जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीडीओ के अधीनस्थ बीडीओ किस तरह अपने सीनियर के आदेशों और निर्देश की अवहेलना करते हैं, इसका अंदाजा सीडीओ की ओर से जारी पांच पत्र को देखकर लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सीडीओ की ओर से इन बीडीओ की कई बार दूरभाष पर भी आदेश और निर्देश दिए गए, बावजूद कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सीडीओ की ओर से जारी चेतावनी में लंबित शिकायतों का समय से निस्तारित न करने का हवाला देते हुए कहा है कि क्यों न मनरेगा के नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। नियमानुसार अगर कोई बीडीओ 15 दिन के भीतर शिकायतों का निस्तारण नहीं करता तो उसके विरुद्घ एक हजार रुपये के जुर्माने के साथ प्रशासनिक कार्रवाई करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed